LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

शांभवी चौधरी को जीत दिलाने के लिए समस्तीपुर में छोटू सिंह ने तेज किया जनसंपर्क, क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए की जीत को बताया जरूरी

शांभवी चौधरी को जीत दिलाने के लिए समस्तीपुर में छोटू सिंह ने

SAMSATIPUR :  समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा रामविलास कैंडिडेट शांभवी चौधरी जहां लगातार लोगों के बीच जनसंपर्क  कर रही हैं। वहीं उनकी जीत निश्चित करने के लिए जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व सचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह कई नेताओं के साथ पिछले कई दिनों से लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। 

इसी कड़ी में आज उन्होंने लोकसभा के रोसडा ,सिंधिया  ,कल्याणपुर,बंगरहट्टा, दामोदरपुर में जनसंपर्क किया। इसके साथ ही कुशेश्वरस्थान विधानसभा अंतर्गत मझियाम गांव में हरे  कृष्ण  सिंह ,अमित जी के  अध्यक्षता में जनसभा  किया और शांभवी चौधरी के चुनाव चिह्न वोट देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बरिष्ठ नेता बिनोद सिंह, राजनीतिक सलाहकार शिव शंकर निषाद,पंकज सिंह, राणा सिंह, मनोज  कुमार साह  (वारिशनगर )राजीव कुमार सिंह, गंगा  राम सिंह ,अंजनी मुखिया ,टार्जन जी, युवा  नेता  मोनु  जी,अंकित ,अशोक  राय, केशव  राय, रंजीत आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की  सभा में आने की अपील की

छोटू सिंह ने 5 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के  कल्याणपुर के कालाजार हॉस्पिटल मैदान में सभा के लिए आने की जानकारी  देते हुए सभी को कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया। छोटू सिंह ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सालों में राज्यवासियों की जिस तरह सेवा की है। वह अन्य राज्यों में भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है। हर घर बिजली के साथ पक्की नाली गली की सुविधा उपलब्ध करायी है। अब लगभग राज्य के हर गांव में स्कूल का निर्माण कराया जा चूका है। 

महिलाओं को मिला अधिकार

जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा नीतीश राज में महिलाओं को मिले अधिकार का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। वहीँ नौकरियों में युवतियों को पैंतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। बिहार की बेटियां आगे बढ़ रही हैं।  

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा किराज्य में कई बड़े शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया गया है। राज्य में जल जीवन हरियाली और सात निश्चय योजना से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उन्होंने समस्तीपुर के लोगों से शाम्भवी चौधरी को वोट देकर सीएम नीतीश के हाथों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही कहा की केंद्र में मोदी की सरकार बनने से देश के विकास को नयी दिशा मिलेगी। पिछले दस सालों में पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान पर ला दिया है। अबकी बार सरकार बनने के साथ यह तीसरी अर्थव्यवस्था हो जायेगा।