LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

अब तक सिर्फ अनाउंसमेंट में सुनते थे कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ रही है, यहां सच में पटरी छोड़ प्लेटफार्म पर चढ़ गई ट्रेन

अब तक सिर्फ अनाउंसमेंट में सुनते थे कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ

MATHURA : रेलवे स्टेशनों पर अक्सर अनाउंसमेंट में यह सुनते थे, ट्रेन इस नंबर के प्लेटफॉर्म पर आ रही है। लेकिन, मथुरा जंक्शन पर सच में ट्रेन पटरी को छोड़कर प्लेटफॉर्म पर पहुंच  गई। गनिमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

घटना बीती रात लगभग 10.49 की है। शकूरबस्ती से मथुरा आ रही ईएमयू ट्रेन मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सवारियां उतारकर ट्रेन एंड पर खड़ी कर चालक उतर गया तभी ट्रेन अचानक चल दी और इंजन समेत एक बोगी प्लेटफार्म दो पर चढ़ गई। इस दौरान सारी सवारियां उतर गई।

Diarch GO

वहीं मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन शकूर बस्ती से आती है। स्टेशन निदेशक ने बताया कि अचानक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हम इस घटना के कारण की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपलाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए काम चल रहा है।  ट्रेन को हटाने के बाद अप लाइन की गाड़ियों को फिर से शुरू किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

ट्रेनें भी हुईं प्रभावित

प्लेटफॉर्म क्षतिग्रस्त होने के साथ ही ओएचई भी टूट गई। घटना की सूचना पर रेलवे और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि इंजन बन्द करने पहुंचे कर्मचारियों से गलत बटन दबा गया जिससे ट्रेन आगे बढ़ी। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। देर रात बाकी ट्रेनों का आवागमन प्लेटफार्म तीन, चार और पांच से किया गया।