LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर में दो इंच जमीन के टुकड़े के लिए गांव में तीन लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

समस्तीपुर में दो इंच जमीन के टुकड़े के लिए गांव में तीन लोगो

SAMASTIPUR :  जिले के मुफस्सिल थाना के जितवारपुर सपना में शनिवार को करीब 11 बजे घर के दरवाजे पर बैठे तीन लोगों को बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक का नाम देवनारायण राय बताया गया है। वहीं घायलों में उनके बेटे सुरेंद्र राय और एबीवीपी के नगर मंत्री मुलायम सिंह यादव शामिल हैं। जिन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रेफर किया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि देवनारायण राय और विकास कुमार के बीच दो इंच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को सलटाने के लिए जितवारपुर चौथ पंचायत के पूर्व मुखिया चंदन कुमार के नेतृत्व में पंचायत का आयोजन 1 दिन पूर्व हुआ था दोनों पक्ष में आपसी समझौता हो गया था। 

समझौता के तहत देवनारायण राय को सड़क की ओर से 125 फीट और अंदर की ओर से 101 फीट चौड़ी जमीन दी गई थी ठीक उतना ही जमीन विकास के भी हिस्से में गई थी। सुबह देवनारायण द्वारा पूर्व के बाउंड्री वॉल को सीधा किया जा रहा था इसी दौरान मजदूर द्वारा करीब 2 इंच जमीन विकास की ओर ज्यादा जोड़ दिया गया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया । 

विवाद बढ़ने पर पुनः पंचायत के पूर्व मुखिया समेत कई लोग जुटे इस बीच गाली गलौज शुरू हो गई और विकास ने देखा देने की धमकी दी। फिर वह घर के अंदर गया और पिस्तौल लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें देवनारायण राय को तीन गोली लगी जिससे उनकी मौत मौके हो गई ।

NSIT
Nsmch

जबकि उनके पुत्र सुरेंद्र को पेट और सीना में दो गोली लगी वहीं उनके संबंधी मुलायम यादव जो एबीपी संगठन के नगर मंत्री भी है, वहां गए हुए थे। उन्हें भी पेट में एक गोली लगी जख्मी सुरेंद्र और मुलायम का उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहां सुरेंद्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

शराब के धंधे में शामिल रहा है आरोपी

बताया गया है कि गोली कांड का मुख्य आरोपी विकास के मामले में आरोपी है और उसे पर नगर थाने में प्राथमिक की भी पूर्व से दर्ज है हालांकि फरारी की स्थिति के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

पूर्व मुखिया बोले-एक दिन पहले हो गया समझौता

पूर्व मुखिया ने बताया था कि कल पंचायत कर दिए थे। दोनों पक्ष मान भी गए थे। उसके बावजूद एक पक्ष अपना पिलड़ गाड़ रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं लग रहा था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। पता नहीं चला कि कब दोनों पक्ष भिड़ गए। एक लड़का घर गया और कब पिस्टल लाया, कब चलाया पता ही नहीं चला।

एसपी ने कहा - जमीन विवाद में हुई घटना

एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि जितवारपुर गांव में देव नारायण यादव का परिवार और विकास यादव का परिवार। दोनों आसपास रहते हैं। कल स्थानीय मुखिया ने जमीन को लेकर पंचायती की थी। दोनों पक्षों में आपस में सहमती हो गई थी। आज पीलर गाड़नी थी। दोनों पक्ष साथ में थे, इसी क्रम में दोनों ओर से कहासुनी हो गई। इस दौरान विकास यादव ने गोली चला दी। तीन जख्मी हो गए। देवनारायण यादव की मौत हो गई है। दो जख्मी हैं। एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि पुलिस तत्काल वहां पहुंची। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दो घायलों का बयान लिया गया है।