LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पोखर में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चियों की मौत, गांव में मच गया हड़कंप

 पोखर में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चियों की मौत, गांव

SAHARSA : सहरसा के महिषी प्रखंड क्षेत्र के मनोवर पुल के समीप पोखर में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची ने तैर कर अपनी जान बचा ली और घर आकर परिजन को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बुधवार की देर रात तीनों बच्चियों का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीत्कार और रोने से आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। एक ही गांव की तीन बच्चियों की लाशें मिलने से गांव में सन्नाट पसर गया। 

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत मनोवर वार्ड नं 14 का है. जहां से पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Diarch GO

डूबनेवाली तीनों बच्चियों में  एक का नाम सरस्वती कुमारी है, जिसकी उम्र तकरीबन 10 वर्ष है. दूसरी बच्ची का नाम आंचल कुमारी है, जिसकी उम्र 9 साल है. साथ ही तीसरी बच्ची का नाम राधा कुमारी है, जिसकी उम्र 11 साल बतायी जा रही है. सभी बच्ची अलग-अलग परिवार से है।

इस घटना को लेकर ग्रामीण तंजीर अहमद ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत मनोवर वार्ड नं 14 में 4 बच्चियां नदी किनारे पोखर में नहाने गई थी. उसी समय चारों स्नान करने के दौरान पोखर में गहरे पानी में चले गई. जिसकी वजह से तीन बच्चियां की पानी में डूबने से मौत हो गयी. एक बच्ची ने किसी तरह तैर कर बाहर निकली और घर आकर परिजनों को जानकारी दी.

NSIT
Nsmch

जानकारी मिलते ही परिजन पोखर के पास गए और ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्ची के शव को पानी से निकाला और पोस्टमार्टम करवाने के लिए देर रात सहरसा ले आए. गुरुवार की सुबह में पोस्टमार्टम हुआ. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है