LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

यह है असली हीरो : मिलिए उस युवक से, जिसने आग से घिरे स्कूल वैन से 16 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

यह है असली हीरो : मिलिए उस युवक से, जिसने आग से घिरे स्कूल व

CHHAPRA : सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को स्कूल बस में अगलगी की घटना हुई थी। जिसमें पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। वहीं इस भयानक हादसे में ज्यादातर बच्चों को सकुशल बाहर निकाल कर कई परिवारों के घर के चिराग को बुझने से बचा लिया गया था। इन बच्चों को सकुशल बाहर निकालने में एक युवक की भूमिका प्रमुख रही, जिसने आग से घिरी बस में से एक दो नहीं पूरे 16 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक का नाम विकास यादव बताया गया है। विकास का बनियापुर में दवा की दुकान है। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने स्कूल बस में लगी आग में बच्चों को फंसे हुए देखा, वह उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंच गया और लोगों की मदद से बच्चों को आग से घिरे बस से सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही सभी बच्चों के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की।

बता दें कि शुक्रवार को सहजीतपुर थाना अंतर्गत कोल्हुआ गांव स्थित “न्यू गुरुकुल शिक्षा निकेतन” का बस बच्चों को छोड़ने के लिए बनियापुर जा रहा था.उसी बीच दाढीबाड़ी गांव के समीप अचानक बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस जलने लगा. तब स्थानीय लोगों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकला गया. वहीं बस चालक फरार हो गया। इस घटना में पांच बच्चे झुलस गए। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। 

Diarch GO

अगलगी में झुलसे छात्रों को लाया गया अस्पताल।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की तरफ से काफी लापरवाही बढ़ती गई है.उन लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद चालक मौके से फरार हो गया. वहीं सड़क के किनारे दवा दुकानदार के द्वारा बच्चों को बचाने का प्रयास किया गया. फिलहाल सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. वहीं सूचना के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल जाना. इसके साथ ही उनके उचित इलाज को लेकर अस्पताल प्रशासन को निर्देश भी दिया.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - शशि सिंह