LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

होटल के कमरे में इस महिला मॉडल की हुई हत्या, बड़े गैंगस्टर की हत्या केस में थी मुख्य गवाह

होटल के कमरे में इस महिला मॉडल की हुई हत्या, बड़े गैंगस्टर क

GURUGRAM : यूपी के गुरूग्राम के एक होटल में 27 साल की मॉडल की लाश बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं हत्या के बाद आरोपी होटल में खड़ी उनकी BMW कार लेकर फरार हो गया। मृत मॉडल की पहचान दिव्या पाहुजा के तौर पर हुई है। वही गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी। बताया गया कि गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह भी थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने बताया कि वारदात 2 जनवरी को देर रात सेक्टर 14 थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा नाम की युवती दिल्ली के कारोबारी और सिटी प्वाइंट होटल के मालिक अभिजीत के साथ घूमने गई थी

होटल मालिक पर लगा हत्या का आरोप

आरोप है कि होटल मालिक अभिजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या की हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसने अपने साथियों को 10 लाख रुपए दिए थे. इसके बाद हत्यारोपी अभिजीत के 2 साथी मृतका के शव को अभिजीत की ब्ल्यू कलर की BMW DD03K240 कार की डिग्गी में डालकर मौके से फरार हो गए. 

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें 2 जनवरी की अलसुबह 4 बजकर 18 मिनट पर अभिजीत, एक युवती और एक अन्य के साथ होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा. जहां से वे तीनों कमरा नंबर 111 में गए. फिर 2 जनवरी की रात 10:44 बजे अभिजीत और अन्य आरोपी दिव्या के शव को चादर में लपेटकर घसीटते हुए नज़र आ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

BMW में सवार दोनों आरोपी दिव्या के शव को कहां लेकर गए हैं, इसे लेकर क्राइम ब्रांच की कई टीमें पंजाब और अन्य इलाकों में रेड कर रही हैं। हालांकि गुरुग्राम पुलिस के पास जो सीसीटीवी फुटेज हैं, उनमें हत्यारोपी अभिजीत और दो अन्य दिखाई दे रहे हैं. गुरुग्राम पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर होटल मालिक अभिजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गैंगस्टर केस की मुख्य गवाह थी दिव्या

बता दें कि दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह भी थी. लिहाजा दिव्या के परिजनों ने उसकी हत्या के पीछे गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और गैंगस्टर के भाई ब्रह्मप्रकाश का हाथ बताया है. दिव्या के परिजनों ने सुदेश और ब्रह्मप्रकाश के खिलाफ हत्या की साजिश के तहत शिकायत दर्ज करवाई है. मृतका की बहन ने बताया कि मेरी बहन गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस में मुख्य गवाह थी. उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टर की बहन और भाई ने साजिश रचकर मेरी बहन की हत्या अभिजीत और उसके अन्य साथियों से करवा दी

मौत से पहले फोन पर हुई थी बात

मृतका की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिव्या से उसकी बात 2 जनवरी की सुबह तक हुई, लेकिन रात होते ही उसका नंबर नॉट रीचेबल आने लगा. मृतका की बहन ने शक के आधार पर जब होटल मालिक अभिजीत को फोन किया, तो उसने दिव्या के बारे में कुछ भी बताने से आनाकानी शुरू कर दी.