LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

कभी धोनी का ऑप्शन बनकर टीम इंडिया में की थी इंट्री, अब राजनीति में हाथ आजमाने के लिए तैयार है यह क्रिकेट खिलाड़ी

कभी धोनी का ऑप्शन बनकर टीम इंडिया में की थी इंट्री, अब राजनी

RANCHI : कभी भारतीय टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर सौरभ तिवारी जल्द ही झारखंड विधानसभा चुनाव में राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 

कभी महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प बनकर टीम इंडिया में शामिल हुए सौरभ तिवारी ने एक दिन पहले ही रांची में भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में सौरभ तिवारी ने भाजपा में शामिल होने और पार्टी से टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने की बात कही।

Diarch GO

अमित शाह से भी कर चुके हैं मुलाकात

इससे पहले सौरभ तिवारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं और माना जा रहा है कि इस दौरान भी उन्होंने अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं पर चर्चा की थी।

दूसरी पारी के लिए तैयार

करीब 17 साल तक क्रिकेट की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद फरवरी 2024 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद सौरभ तिवारी अब राजनीति में अपनी दूसरी पारी शुरू करने को आतुर हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके संकेत से साफ है कि वे भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

कौन हैं सौरभ तिवारी

सौरभ तिवारी ने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) समेत कई बड़े टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे अपने अनुभव और लोकप्रियता का इस्तेमाल राजनीति में करेंगे। भाजपा झारखंड में एक मजबूत राजनीतिक दल है, और तिवारी की लोकप्रियता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।