LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

भोजपुरी फिल्मों के इस बड़े एक्टर का हुआ निधन, अमिताभ, शाहरूख से लेकर मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, खेसारी और पवन सिंह के साथ किया था काम

भोजपुरी फिल्मों के इस बड़े एक्टर का हुआ निधन, अमिताभ, शाहरूख

MUMBAI : खबर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है। जहां लोकप्रिय एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। बताया गया कि एक सप्ताह पहले उन्हें डेंगू होने के कारण मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से वह अस्पताल में ही भर्ती थे। रविवार की रात उनकी स्थिति में खराब होने पर परिजन उन्हें मुम्बई ले जा रहे थे. इससे पहले ही उनका निधन हो गया।  अभिनेता की मौत की सूचना मिलने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

सैंकड़ों भोजपुरी फिल्मों में किया काम

ब्रिजेश त्रिपाठी लंबे समय फिल्मों में सक्रिय रहे। न सिर्फ उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। बल्कि पिछले दो दशकों से भोजपुरी फिल्मों में भी सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने सौ से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई, साथ ही कई फिल्मों में चरित्र अभिनेता के तौर पर काम किया। 

भोजपुरी फिल्मों में आज शायद ही कोई एक्टर होगा, जिन्होंने ब्रिजेश त्रिपाठी के साथ काम नहीं किया था। मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित आज के दौर के सभी एक्टरों ने उनके साथ काम किया था 

अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक किया था काम

बृजेश त्रिपाठी हिन्दी और भोजपुरी के कई बड़े अभिनेता के साथ काम किया था. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान और रजनीकांत सहित अन्य के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था. 250 से ज्यादा फिल्में को उन्होंने बॉलीवुड में किया है। सूर्यवंशम में भी ब्रिजेश त्रिपाठी नजर आए थे।

NSIT
Nsmch

'सैंया तोहारे कारन थी पहली फिल्म

बृजेश त्रिपाठी 46 वर्षों से अधिक समय से वे फिल्म उद्योग में थे. 1979 में फिल्म 'सैंया तोहारे कारन' से उन्होंने डेब्यू किया था. उनकी पहली हिंदी फिल्म 'टैक्सी चोर' थी. जो कि 1980 में आई थी. भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले भी वे बॉलीवुड का हिस्सा थे।