LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

फर्जी लाइसेंस की आड़ में अवैध हथियार के साथ टोल टैक्स पर कर रहे थे गार्ड की नौकरी, पुलिस ने दोनों को दो राइफल और 10 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

फर्जी लाइसेंस की आड़ में अवैध हथियार के साथ टोल टैक्स पर कर

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में फर्जी लाइसेंस की आड़ में अवैध हथियार के साथ कर रहे थे गार्ड की नौकरी पुलिस ने दोनों गार्ड को दो राइफल और 10 कारतूस के साथ  गिरफ्तार  किया है।  मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में स्थित काज़ीइंडा टोल प्लाजा से जुड़ा है, जहां से मनियारी थाना की पुलिस ने दोनों सिक्युरिटी गार्ड को पकड़ा है। 

मामले में विस्तार से जानकारी देते हुए एसडीपीओ वेस्ट 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में स्थित काज़ीइंडा टोल प्लाजा पर कार्यरत सिक्युरिटी गार्ड फर्जी लाइसेंस के आड़ मे अवैध हथियार के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। जिसके बाद मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने दोनो सिक्युरिटी गार्ड को दो अवैध रायफल और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 वही पुलिस ने जब इनके लाइसेंस की जांच की तो दोनो लाईसेंस फर्जी तरीके से बनवाने की बात सामने आई है। जिसके बाद दोनो सिक्योरिटी गार्ड को पूछताछ के बाद न्याय हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वही इनके पास से दो राइफल और 10 कारतूस को जब्त किया गया है।  फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 वही उन्होंने कहा कि संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर भी कार्रवाई होगी क्योंकि सिक्योरिटी एजेंसी की यह दायित्व बनती है कि जिस गार्ड को वह किसी संस्था को सौंप रहा है उससे पहले वह उस गार्ड के लाइसेंस और हथियार की भली-भांति जांच कर ले।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर/मणि भूषण शर्मा