LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बिहार के इन जिलों में होगी राहत की बारिश, उत्तर बिहार में सताएगी गर्मी, तापमान में होगा इजाफा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

बिहार के इन जिलों में होगी राहत की बारिश, उत्तर बिहार में सत

पटना- बिहार में  प्रचंड  गर्मी के बीच आज राहत की बारिश हो सकती है.  अप्रैल में पिछले एक सप्ताह से बिहार के दक्षिणी भागों समेत उत्तर पूर्व एवं उत्तर पश्चिम जिलों के तापमान में बढ़ोतरी और लू से लोग परेशान हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में इस वर्ष अप्रैल में ही भीषण गर्मी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है. अप्रैल में सामान्य से पांच से सात डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. विभाग ने शनिवार को बिहार के 24 जिलों में हीट-वेव यानी लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया . लेकिन  मौसम विभाग  के पूर्वानुमान के उलट शनिवार को लू नहीं चली. विभाग ने 24 जिलों में लू चलने की संभावना व्यक्त की थी. विभाग के अनुसार तमिलनाडु से छत्तीसगढ़ तक कम दबाव का एक क्षेत्र बन जाने से बिहार के मौसम में परिवर्तन आ गया. 

मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को बिहार के दक्षिणी भागों के ज्यादातर जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है. वर्षा होने के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार  7 और  8 अप्रैल को पटना, जहानाबाद, नवादा, रोहतास, भभुआ, ,जमुई, औरंगाबाद, गया में हल्की बारिश के हो सकती है. वहीं आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है. इन जिलों को छोड़ कर बिहार  के शेष भागों का मौसम आमतौर पर सामान्य बना रहेगा.

7 अप्रैल को पटना, जहानाबाद, गया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, अरवल, तो  8 अप्रैल को किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.  

NSIT
Nsmch

वहीं दक्षिण बिहार के कुछ शहरों में मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी हो सकती है, इस दौरान बादल छाए रहेंगे, विभाग का कहना है कि इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. 

पटना में शनिवार को गर्मी ने लोग बेहाल रहे. उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा चलने के कारण दिन में सड़कों पर लोग जरुरी काम से हीं निकले.  वहीं रविवार यानी आज राजधानी पटना में हल्की बारिश हो सकती है और कुछ समय बादल छाए रह सकते हैं.