LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

बिहार में होगी राहत की बारिश! इन जिलों के लोग आज रहें सावधान, मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना

बिहार में होगी राहत की बारिश! इन जिलों के लोग आज रहें सावधान

पटना-  बिहार के लोगों को अभी कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. गुरुवार को पटना में छिटपुट बारिश और तेज हवा के कारण मौसम सुहाना रहा. शुक्रवार के अहले सुबह लोगों को गुलाबी ठंड का बी अहसास हुआ.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली आदि में बादलों का जमघट रहेगा. विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिन सूरज की तपिश से लोग परेशान नहीं होंगे.  

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी जिलों में से कुछ जगहों पर आंधी-भी आ सकती है.  मौसम विभाग ने बेगूसराय, खगड़िया, दरभंगा और गया  में बारिश को वेकर अलर्ट जारी किया है. 

बिहार के लगभग सभी जिलों में 10 मई तक आंधी पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है. तराई वाले क्षेत्र और पूर्वी बिहार में अगले 24 ये 48 घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. मंगलवार को हुई बारिश और पूरवा हवा के कारण उत्तर पूर्व बिहार में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है.मौसम विभाग के अनुसार  पूरवा हवा के चलने से सूबे के कई जिलों का मौसम सुहावना हो गया है.

तेज पूरवा हवा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली.मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होगी जबकि उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना हैं.

NSIT
Nsmch