LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम के भयावह तेवर की चेतावनी, शीतलहर के साथ कोहरे की पड़ सकती है दोहरी मार, जान लें अपने जिले का हाल

बिहार में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम के भयावह तेवर की

पटना- बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है. पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फॉरबिसगंज, मोतिहारी में कोल्ड डे जैसे हालात है. सूबे के 18 जिलों में शीतलहर का जन जीवन पर खासा असर पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार ये जिले 25 जनवरी तक  भीषण शीतलहर की चपेट में रहेंगे. पटना और नालंदा समेत कई जिलों में सरकारी और गैर सरकारी  विद्यालयों कडकड़ती ठंड के कारण  23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. सीवान, शेखपुरा, गोपालगंज में  भी  कड़ाके की ठंड पड़ रही है.गया में तापमान का पारा लगातार नूचे लुढ़क रहा है.  पटना में सोमवार को धूप निकलने से दिन में कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते होते ठंड ने कंपकपाना शुरु कर दिया. मंगलवार की अहले सुबह ठंड के साथ कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया.  

पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित 18 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.  मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है.

दक्षिण-मध्य बिहार में दोपहर बाद ठंडी हवा और तेज हो गयी.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी आज जमुई,बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया में घना कोहरा छाया रहेगा.विभाग ने सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर के लिए शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है.  पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अधिक रहेगा25 जनवरी तक प्रचंड कोल्ड डे की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है.

पटना में सर्द हवाओं ने पूरे राज्य को लोगों कांपने पर मजबूर कर दिया.लोगों को ठंड के साथ गलन ने घर में रहने को मजबूर किया. वैसे मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने 25 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे को लेकर अलर्ट किया है. सोमवार यानी आज पटना में आसमान साफ रहेगा. सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी. पटना में आज न्‍यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. बिहार में सर्दी के बीच घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ी है तो वहीं, फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं. कई उड़ानों के रद्द किया गया है. 

NSIT
Nsmch