LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी नहीं मिलेगा निजात, तापमान का गिरने से ठंड के साथ कनकनी, कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी

बिहार में में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी नहीं मिलेगा निज

पटना- मौसम विभाग के  अनुसार बिहार में 28 से 30 जनवरी तक कई जिलों में कोल्ड डे से लेकर अति शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पटना बिहार के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 30 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर की आशंका है. विभाग के अनुसार अगले 30 जनवरी तक राज्य के लोगों को ठंड की मार सहनी पड़ सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में में बर्फीली उत्तर पछुआ हवा से लोगों की परेशानी बढ़ेगी.

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने 30 जनवरी तक राज्य में शीत दिवस और घना कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर  की है. बिहार में 12 जनवरी के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग बिहार के उत्तर और दक्षिण के कई जिलों में कोहरा और शीत दिवस को लेकर अलर्ट घोषित किया है. 

बिहार के कई जिलों में पारा 5 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है. पश्चिमी हिमालय में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से राज्य में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार  बिहार में 30 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ने की संभावना हैं.

मौसम विभाग ने आने वाले 30  जनवरी तक राज्य के कई जिलों में कोहरा और शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया है. राज्य के उत्तर बिहार, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के कई जिलों में 28 से 30 जनवरी तक शीत दिवस और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय ,बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा और लखीसराय सहित अन्य जिलें शामिल हैं. पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फॉरबिसगंज, मोतिहारी में कोल्ड डे जैसे हालात है. सूबे के लगभग सभी जिलों में शीतलहर का जन जीवन पर खासा असर पड़ा है. सीवान, शेखपुरा, गोपालगंज में  भी  कड़ाके की ठंड पड़ रही है.गया में तापमान का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है.

NSIT
Nsmch

पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित 18 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.  मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है.पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अधिक रहेगा. पटना में आज यानी रविवार की अहले सुबह  घने कोहरे ने गाड़ियों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया तो ठंड और कंनकनी ने लोगों को घर में रहने को बाध्य कर दिया है.

कोहरे ने रेल,सड़क,हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. पटना हवाई अड्डे से नियमित उड़ानें भी प्रभावित हुई है. कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया.मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. वहीं चिकित्यकों ने बुजुर्ग के साथ बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. इस मौसम में ब्लड प्रेशर और शूगर के मरीजों को विशेष सावधान रहने को कहा है. शीतलहर में लोगों को अनावश्यक घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है.