LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

गरज के साथ बिहार में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में अगले तीन दिन पड़ सकते हैं भारी, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी

गरज के साथ  बिहार में  होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में अगले त

पटना-   बिहार में गर्मी ने रफ्तार पकड़ना शुरु कर दिया है. तापमान में उतार- चढ़ाव  बीच भारतीय मौसम विज्ञान ने 19-21 मार्च के दौरान बिहार में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा  की संभावना जताई है. भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश और ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है. वहीं बिहार में  पछुआ हवा के प्रवाह से रविवार को मौसम शुष्क रह रहा है.तेज धूप और आद्रता में कमी के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 19 से  21 मार्च तक तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार 18 मार्च तक सूबे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास  बदलाव नहीं होने वाला है. लेकिन 18 मार्च और  20 मार्च को  पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.इसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा. 19 से 21 मार्च के बीच राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी ओड़िशा में समुद्र तल एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.इसके कारण  बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले सकता है. 19 से 21 मार्च के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से 21 मार्च को बारिश की संभावना है.औरंगाबाद, गया, नवादा ,सासाराम और जमुई में 19 मार्च को बारिश का अनुमान है तो 20  को पटना, आरा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया,जहानाबाद, नालन्दा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल , सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज में बारिश हो सकती है.इसके अगले दिन यानी 21 मार्च को पूरे सूबे में  आंधी के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विबाग के अनुसार इस दौरान आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

निवार को तापमान ने तेजी से चढ़ना शुरू कर दिया है. पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा ,सासाराम,छपरा, जमुई ,आरा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया,जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सिवान, सुपौल , सहरसा,गोपालगंज मधेपुरा, किशनगंज जिले में शुक्रवार को तेज धूप निकलने से जलन का अहसास हुआ. तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. सूबे का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा. सोमवार को आसमान साफ रहेगा और पछुआ हवा चलती रहेगी. इस कारण मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन रात होते होते मौसम में अचानक परिपर्तन हो सकता है. 

NSIT
Nsmch