LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

भाई-बहनों की दर्दनाक मौत से पसरा मातमी सन्नाटा, मधुबनी में तीन लड़का-लड़की तो समस्तीपुर में दो किशोरियों के डूबने से मचा कोहराम

भाई-बहनों की दर्दनाक मौत से पसरा मातमी सन्नाटा, मधुबनी में त

मधुबनी और समस्तीपुर में  पांच भाई बहनों की दर्दनाक मौत से मातमी सन्नाटा पसर गया है.  मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड की समदा पंचायत के धनौजा गांव में गुरुवार को मटिकोरबा तालाब में स्नान करने गये सहोदर भाई-बहन सहित तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. 

तो समस्तीपुर के दिनमानपुर उत्तरी पंचायत के हरिटोल में  पोखर में स्नान करने के दौरान दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई. दोनों मौसेरी बहनें थीं. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

Diarch GO

 पांच बच्चे एक साथ तालाब में स्नान करने गये थे. स्नान करने उतरे तीनों बच्चे खिलौना बनाने के लिए मिट्टी खोदकर बाहर निकालने लगे. इसी क्रम में वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. ग्रामीणों की भीड़ जुटी और तीनों को तालाब से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. 

समस्तीपुर के खानपुर थाना अंतर्गत दिनमानपुर उत्तरी पंचायत के हरिटोल में गुरुवार को पोखर में स्नान करने के दौरान दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई. दोनों आपस में मौसेरी बहनें थीं. 

NSIT
Nsmch