LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

सुबह-सुबह बोकारो स्टील प्लांट में गैस लीक होने की खबर से मचा हड़कंप, आनन-फानन में सभी कर्मियों को निकाला गया प्लांट से बाहर

सुबह-सुबह बोकारो स्टील प्लांट में गैस लीक होने की खबर से मचा

BOKARO : देश में अपनी अलग पहचान रखनेवाले बोकारो स्टील प्लांट में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई. जब यह खबर सामने आई कि प्लांट में गैस लीक हो गया है। इसको लेकर प्लांट प्रबंधन की तरफ से एक संदेश जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि गैस लीक हो गया है. सभी लोग प्लांट से बाहर निकल जाएं। घोषणा करके यह भी बताया गया कि किस इलाके के कर्मचारियों को बाहर निकलना है और किस इलाके में उन्हें नहीं जाना है। संदेश जारी होने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. ठेका मजदूर व कर्मचारी प्लांट के मेन गेट और सीजेड गेट के साथ-साथ अन्य गेट से तुरंत प्लांट से बाहर निकल गए

लीक की खबर निकली गलत

वहीं वर्करों के बाहर निकलने के बाद इंजीनियर्स ने जांच का काम शुरू कर दिया. जांच के बाद कहा गया कि घबराने की कोई बात नहीं है. कोई गैस लीक नहीं हुआ है. न ही इसमें किसी को कोई नुकसान पहुंचा है। मेंटेनेंस कार्य की वजह से पाइपलाइन में आग लग गई, जिसकी वजह से धुआं फैल गया है. यह गैस लीक नहीं है. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद सभी लोगों को वापस काम पर लौटने के लिए कहा गया

प्रबंधन ने बताया कहां हुई थी गड़बड़ी

प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि बीएसएल के प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइपलाइन में मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसके जरिए ही हॉट स्ट्रिप मिल के री-हीटिंग फर्नेस में गैस की सप्लाई होती है. मेंटेनेंस के तहत एक कंपेंसेटर को चेंज किया जा रहा था. इसके लिए पाइपलाइन में कटिंग व वेल्डिंग का काम चल रहा था।

वेल्डिंग के दौरान उससे निकली चिंगारी से पाइपलाइन के अंदर में जमे नेप्था, सल्फर व अन्य ज्वलनशील सामग्रियों में आग लग गई. इसकी वजह से काफी धुआं निकला. पाइपलाइन के जरिए धुआं हॉट स्ट्रिप मिल तक फैल गया. इसमें कोई गैस नहीं था। 

NSIT
Nsmch