LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

इन सीटों में महागठबंधन में मारा मारी, राजद,कांग्रेस और लेफ्ट आपस म भिड़े...सीट बंटवारा लटक गया...

इन सीटों में महागठबंधन में मारा मारी, राजद,कांग्रेस और लेफ्ट

पटना- सीट शेयरिंग को लेकर इंडी महागठबंधन में सब ठीक है? राजनीतिक हलकों में इसको लेकर चर्चा है. लगातार दावा किया जा रहा है कि इंडी गठबंधन में सीट बंटवारा हो गया है. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. दावा किया जा रहा है कि सीटों की संख्या को लेकर इंडी गठबंधन के घटक दलों में सहमति बन गई है, लेकिन किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा, इस पर पेच फंसा हुआ है. बताया जा रहा है कि इसी को लेकर राजद, कांग्रेस और वाम दलों में तनातनी है. खासकर तीन सीटों पर तीनों दलों में तकरार है.

इंडी गठबंधन में तीन सीटों को लेकर तकरार

सीट शेयरिंग को लेकर मधुबनी, बेगूसराय और कटिहार को लेकर राजद, कांग्रेस और वाम दलों के बीच तकरार की स्थित बनी हुई है. सूत्रों के अनुसार बेगूसराय लोकसभा सीट को लेकर सीपीआई और कांग्रेस आमने सामने है. दोनों दल यहां से अपने प्रत्याशी खड़ा करना चाहते हैं. साल 2019 में जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार वाम दल के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा था. अब कन्हैया  कुमार ने वाम दल का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन पकड़ लिया है. कथित तौर पर  राहुल गांधी खुद कन्हैया के बेगूसराय से लड़ने की बात कह चुके हैं. वहीं बेगूसराय  सीपीआई की पारंपरिक सीट रही है. इस सीट का कई बार वामपंथियों ने प्रतिनिधित्व किया है. सीपीआई यहां से चुनाव लड़ने पर अड़ी हुई है. 

बेगूसराय सीट पर वाम दलने ठोका दावा

वाम दल का कहना है कि बांका, बेगूसराय और मधुबनी की उन्होंने राजद ने मांग की है. सीपीआई ने मधुबनी लोकसभा सीट पर भी दावा किया है. वहीं राजद और वाम दल के बीच खगड़िया लोकसभा सीट को लेकर भी टकराव बना हुआ है. 

सीवान और कटिहार सीट पर वामपंथियों की नजर

 राजद ,सीपीआई-एमएल और कांग्रेस के बीच सीवान और कटिहार लोकसभा सीट को लेकर भी तनातनी है. कथित तौर पर सीट शेयरिंग को लेकर राजद ने  भाकपा -एमएल को पहले ही तीन सीटें देने का वादा किया था.सीवान से वाम दल के अमरनाथ यादव मजबूत दावेदारी जता रहे हैं. वहीं कटिहार सीट कांग्रेस छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है. 

NSIT
Nsmch

बहरहाल इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला अंतिम चरण में है. वहीं लोकसभा की तीन सीटों को लेकर राजद-कांग्रेस और वाम दल आमने सामने हैं.