LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

10 रुपए का फटा नोट देने को लेकर हुआ विवाद, नाश्ता करने गए युवक की दुकानदार ने चाकू घोंपकर की हत्या

10 रुपए का फटा नोट देने को लेकर हुआ विवाद, नाश्ता करने गए यु

MADHUBANI : एक जान की कीमत सिर्फ दस रुपए हो सकती है। हां, यह बिल्कुल सही है। मधुबनी में सिर्फ दस रुपए के विवाद के लिए युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक स्थित चाय नाश्ते की दुकान की है। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई है। 

घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक स्थित चाय नाश्ते की दुकान की है। जानकारी के अनुसार युवक के परिजन ने बताया कि राहुल कुमार मुरली चौक पर नाश्ता करने के लिए गया था। इसके बाद राहुल ने दुकानदार को 30 रुपया दिया। इसमें 10 का एक नोट फटा हुआ था, फटे नोट को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। 

युवक पर किया चाकू से हमला

इसी बीच राजीव कुमार साह ने राहुल को चाकू मार दिया। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। दुकान पर चाकू चलने की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की जान नहीं बच सकी।

इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। परिजन के आवेदन पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch