LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच नोक झोंक, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, पांच बंद समर्थकों कों किया गिरफ्तार

जहानाबाद में बंद समर्थकों और  पुलिस के बीच नोक झोंक, पुलिस न

जहानाबाद- पूरे देश में SC/ST के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है।जिसमें कई राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिला है। जहानाबाद में भारत बंद का मिला जुला असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। जहानाबाद शहर के विभिन्न मुख्य मार्ग के साथ साथ अन्य जगहों पर काफी  संख्या में बंद समर्थक सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 

जहानाबाद में बंद के दरमियान बंद समर्थको और पुलिस में थोड़ी नोक झोंक हो गई उसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए बंद समर्थकों को खदेड़ा एवं जाम को हटवाया . वहीं अरवल मोड़ पर बंद समर्थकों द्वारा फिर से जाम करने की कोशिश की गई,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है.

आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंद समर्थकों का कहना है ,सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जो फैसला दिया गया है इसका हमलोग विरोध जता रहे है और सरकार से मांग करते है की एक अध्यादेश लाकर इस मुद्दे को खारिज करे।

भारत बंद के दौरान जहानाबाद में बंद समर्थक और पुलिस के बीच हुई नोक झोक वही कई लोगो को पुलिस ने हिरासत में भी लिया जहानाबाद बंद समर्थकों द्वारा  NH83 और NH-110 को जाम कर रखा गया था. जाम छुड़ाने आई पुलिस को बंद समर्थकों के साथ हल्का नोक झोक हुआ और पुलिस ने जाम खत्म करवाया. वहीं पांच से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-रितेश कुमार