LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच हो सकती है राहत की बारिश, जान लीजिए अपने जिले का हाल-ए- मौसम

बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच हो सकती है राहत की बारिश, जान

पटना- बिहार में मौसम ने करवट ले लिया है.  पटना में दिन में गर्मी ने लोगों को सताया तो शाम में पूरवा हवा चलने सो लोगों को थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के सर्कल में सुपर साइक्लोनिक स्टाइल की कुछ सरकुलेशन नजर आ रही है, जिसका प्रभाव कुछ घंटे में बिहार के दक्षिणी भाग से सटे जिलों में पड़ सकता है. विभाग के अनुसार इसके प्रभाव के स्वरूप राजधानी पटना एवं कैमूर के साथ-साथ बिहार के दक्षिणी भागों में जो मध्य प्रदेश से सटे हुए इलाके हैं, वहां बारिश की भी संभावना हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से इसके लिए अलर्ट किया है. सरकुलेशन का प्रभाव बिहार के कुछ जिला में देखने को मिल सकता है.कुछ जिले में बिजली चमकने, बारिश की संभावना हो है.  कई जिलों में लू चलने से लोगों की परेशानी भी बढेगी. बिहार के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है तो वहीं सूबे के कुछ इलाकों का पारा बढ़ने की भी संभावना है.

 मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल को चार जिलों में और 14 अप्रैल को आठ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को बिहार के 13 जिलों में तापमान का पारा चढ़ेगा. 

वहीं विभाग के अनुसार सूबे अधिकाश में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी आज प्रदेश के कुछ  जिलों में बारिश, मेघगर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं आने वाले पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में दो डिग्री से. से  चार डिग्री से. तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. 14 अप्रैल को गया, नवादा भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में बारिश हो सकती है. 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को गया, जहानाबाद, सीवान, छपरा , अरवल, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद,  शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर में गर्म गवा के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

NSIT
Nsmch

बहरहाल बिहार में गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया है. चिकित्सकों के अनुसार ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करं. गरिष्ठ खाने से बचें.