LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में मौसम का म‍िजाज बदलने की संभावना, क्या होगी बारिश या आसमान रहेगा साफ, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

बिहार में मौसम का म‍िजाज बदलने की संभावना,  क्या होगी बारिश

पटना के साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. अगले एक- दो दिन में पछुआ हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना है. जिसके प्रभाव से अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के  न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभी के प्रभाव के कारण बिहार के कई इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है. ऐसे में इन क्षेत्रों में ठंड भी बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार  फरवरी के शुरुआती पंद्रह दिन ठंड का प्रभाव रहेगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम के बाद ठंड सता सकती है. वहीं तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है , इसका असर  दस फरवरी तक सूबा -ए- बिहार में रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिहार में  के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. 

सबसे कम तापमान कहीं रहा तो वो था बिहार के मोतिहारी में जहां का तापमान 5 डिग्री बताया गया. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में अधिक कमी आने वाले दिनों में देखने को नहीं मिलने वाली है. हालांकि आने वाले कुछ दिनों में बिहार  में तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी देखने को मिलने वाली है. इससे अधिक बदलाव देखे जाने की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है.

पटना , गया, नालंदा, शेखपुरा,नवादा, बेगूसराय, रोहतास ,भागलपुर,बांका, जमुई, खगड़िया , जहानाबाद,लखीसराय, बक्सर,भोजपुर, भभुआ, हल्की बारिश हुई तो मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं.पश्चिम विक्षोभ के कारण 9 फरवरी के बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

वहीं पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 8 शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी रहा. गुरुवार को  पटना का अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

NSIT
Nsmch