LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

होली पर मंगेतर को रंग लगाने ससुराल पहुंच गया युवक, पहले तो खूब हुई पिटाई, फिर तय तारीख से पहले करवा दी शादी

होली पर मंगेतर को रंग लगाने ससुराल पहुंच गया युवक, पहले तो ख

MUZFFARPUR : अपनी होने वाली पत्नी से होली खेलने के लिए उसकी मौसी के घर युवक का पहुंचना महंगा पड़ गया, युवक की गांव वालों ने समय से पहले ही शादी करा दी. मामला सामने आने के बाद खबर आग की तरह फैल गई. घटना शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र के द्रोणपुर की है. जहां लड़का-लड़की दोनों की शादी तय तारीख से पहले करा दी गई.

बताया जाता है कि लड़की सीतामढ़ी के महिन्दवारा इलाके की रहने वाली है. जिसकी शादी की तारीख मई में तय की गई थी। इसी दौरान वो होली पर अपनी मौसी के घर मीनापुर के महदेइया गांव आई हुई थी। जहां मोबाइल पर बात करने के बाद मंगेतर अपनी होने वाली पत्नी से होली खेलने उसकी मौसी के घर पहुंच गया. उसने लड़की को रंग भी लगा दिया, लेकिन घर में घुसकर रंग लगाने के बाद निकलते समय घरवालों ने रंगे हाथ उसे पकड़ लिया.

Diarch GO

युवक की मंगेतर के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. चेहरे पर रंग लगे होने के कारण उसे लोग पहचान नहीं पाए और उसकी पिटाई कर दी. बाद में पता चला कि यह लड़की का मंगेतर ही है और दोनों कि शादी मई में होने वाली है. जैसे ही इस घटना की खबर गांव वालों को लगी इसके बाद गांव वालों की भीड़ वहां जमा हो गयी।

ऐसे में लड़की के परिजनों ने निर्णय लिया कि मई में नहीं, अभी ही शादी होगी। इसके बाद उन्होंने दोनों की एसकेएमसीएच स्थित मंदिर में पूरे विधी विधान और मंत्रोच्चार के साथ शादी संपन्न करवा दी. बताया जाता है कि मई में ही दोनों की शादी होने वाली थी।

NSIT
Nsmch