LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

शाहिद कपूर और सलमान खान के साथ काम कर चुके 65 साल के इस एक्टर पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- मैं उनके बच्चे की मां बनने वाली हूं

शाहिद कपूर और सलमान खान के साथ काम कर चुके 65 साल के इस एक्ट

DESK : बॉलीवुड में सलमान खान, अजय देवगन, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार जैसे एक्टरों के साथ काम कर चुके 65 साल के एक्टर दर्शन जरीवाला बड़ी मुसीबत में घिर गए हैं। उनकी इन मुश्किलों का कारण एक महिला है, जिसका दावा है कि वह मां बनने वाली है और दर्शन जरीवाला उनके बच्चे के पिता हैं। मामले में महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के इस दावे के बाद एक्टर का भी इस मामले पर जवाब सामने आया है.

‘गांधी, माय फादर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके 65 साल के दर्शन जरीवाला को  महिला का दावा है कि उनका एक्टर के साथ गंधर्व विवाह हुआ है और अब वह उनके बच्चे की मां बनने वाली है। इस महिला का कहना है कि दर्शन जरीवाला और उनके बीच सालों से प्‍यार भरे रिश्‍ते रहे हैं। लेकिन दर्शन जरीवाला अब उसे और होने वाले बच्चे को अपनाने से साफ-साफ इनकार कर रहे हैं. महिला के मुताबिक, उसने CINTAA से मदद की गुहार लगाते हुए दर्शन को एसोसिएशन में आधिकारिक पद से हटाए जाने की मांग की है.

महिला ने कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. महिला का कहना है कि वह अब अपने सम्‍मान के लिए यह लड़ाई लड़ना चाहती हैं. उन्होंने पुलिस को इस रिश्ते से जुड़े कई सबूत भी पेश किए हैं।

दर्शन जरीवाला कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार

वहीं, मामले के सामने आने के बाद एक्टर की तरफ से उनके वकील ने एक बयान दिया है. दर्शन जरीवाला की वकील सवीना बेदी सच्चर का कहना है कि एक्‍टर बेगुनाह हैं। उन्होंने कहा कि जब तक दोष साबित नहीं होता, तब तक किसी को भी दर्शन जरीवाला के लिए कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। एक्‍टर की कानूनी टीम ने यह भी तर्क दिया कि झूठे आरोपों के आधार पर लोगों, खासकर पब्‍ल‍िक फ‍िगर को चोट पहुंचाने की कोश‍िश की जाती है। वह कानूनी आधार पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

NSIT
Nsmch

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की अपरा मेहता से की थी शादी

आपको बता दें कि दर्शन जरीवाला की पत्नी टीवी एक्‍ट्रेस अपरा मेहता थी. साल 1982 में उन्होंने शादी की थी. साल 2003 में दोनों अलग हो गए, लेकिन तलाक नहीं लिया. दोनों की एक बेटी है। अपरा मेहता क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति इरानी की सास की भूमिका में नजर आई थी। फिलहाल, अपरा मेहता टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आ रही है।