LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सर्द पछुआ हवा से बिहार में फिर बदलेगा मौसम, विभाग ने ये अलर्ट किया जारी, जानें कैसा रहेगा आपने जिला के मौसम का हाल

सर्द पछुआ हवा से बिहार में फिर बदलेगा मौसम, विभाग ने ये अलर्

पटना. बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चल रही थी. इस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई. शुक्रवार को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. शनिवार को इसमें और कमी आयी. बिहार का सबसे गर्म जिला खगड़िया और सबसे  ठंडा जिला मोतिहारी रहा.

हालाकि पश्चिमी विक्षोभ का असर सूबे पर पड़ सकता है. पछुआ हवा के सतत प्रवाह के कारण सुबह और शाम में टंड का असर अभी कम होने वाला नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में दिन में धूप खिलेगी लेकिन रात में ठंड कंपकपाएगी. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित प्रदेश के 30 शहरों का अधिकतम तापमान चढ़ा. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी और कई शहरों का तापमान बढ़ सकता है. 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार पटना सहित सूबे के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा  तक चलने की संभावना है. ऐसे में  विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पहाड़ों पर बर्फवारी के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट तापमान में आ सकती है.  

NSIT
Nsmch

ठंडी पछुआ हवा के कारण दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री का अंतर देखा जा रहा है, जिससे लोगों को सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है.