LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

फिर बदलेगा बिहार का मौसम,सूबे के कई जिलों में होगी बारिश,जानें अपने जिले का मौसम

फिर बदलेगा बिहार का मौसम,सूबे के कई जिलों में होगी बारिश,जान

पटना: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के शुरुआती पंद्रह दिन  सुबह-शाम कोहरे और ठंड का प्रभाव रहेगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम के बाद ठंड सता सकती है. वहीं तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है , इसका असर  छह फरवरी तक सूबा -ए- बिहार में रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं.पश्चिम विक्षोभ के कारण 4 से 5 फरवरी के बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

चार और पांच फरवरी को पटना  कई जिलों में  हल्की बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में  आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. वहीं बात करें तापमान की तो बिहार के कमोबेस सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है. छह फरवरी के बाद बिहार में में सर्द हवाओं के चलने का अनुमान है जिससे तापमान में गिरावट संभव है.

शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. वहीं  गया, पूर्णिया में घना कोहरा छाया रहा.

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार चार-पांच फरवरी को  23  जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार  दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.विभाग के अनुसार राज्य में ठंड का असर कम होगा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने की है. .

मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी के बाद तापमान में वृद्धि होने से लोगों को रात में हल्की गर्मी का अहसास होगा तो अधिकतम तापमान में कोई  वृद्धि की संभावना कम हीं है.

बहरहाल मौसम में परिवर्तन आना शुरु हो गया है,ऐसे में सचेत रहने की आवश्यकता है. इस मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है, ऐसे में सावधानी ही बचाव है.