LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

फिर बदलेगा बिहार का मौसम, हवा की रफ्तार होगी तेज, लापरवाही पड़ सकती है भारी, जान लीजिए मौसम का हाल

फिर बदलेगा बिहार का मौसम, हवा की रफ्तार होगी तेज, लापरवाही प

पटना: बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले लिया है.  शनिवार से हवा की रफ्तार तेज हो गई है. धूप निकलने के बाद ठंड का असर कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आने से बिहार का मौसम बदलने लगा है.

 शनिवार से पछुआ हवा की गति तेज हो गयी है. मौसम विभाग के अनुसार इससे  सुबह-शाम में ठंड में वृद्धि हो सकती है.  दोपहर में धूप निकलने के बाद ठंड से राहत मिलेगी और गर्मी का अहसास होने लगेगा.  रात में ठंड फिर भी सताएगी.

शनिवार को मधुबनी सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान मोतिहारी में  9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं रविवार को पटना के कुछ इलाकों में ,गया और भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा.

 शनिवार से प्रदेश की हवा में बड़ा बदलाव आ गया है.  राज्य में पछुआ का प्रवाह शुरू हो गया है.  मौसम विभाग के अनुसार  हिमालय के पर्वतीय इलाके में शनिवार को एक चक्रवात टकराया. इसका असर बिहार में 22 फरवरी से देखा जा सकता था. 21 फरवरी के बाद एक बार फिर बारिश के आसार बन सकते हैं.

NSIT
Nsmch

पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देते ही प्रदेश में हवा का रुख बदल गया है. इस दौरान सुबह से शाम तक उत्तर-पश्चिमी हवा की गति तेज रहने की संभावना है.  17 से 20 फरवरी के बीच लगातार अंतराल पर दो या तीन पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है.  जिस कारण 20 फरवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी.

 राजधानी सहित प्रदेश के 24 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और 15 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई.