फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में हो सकती बारिश, जान लीजिए अपने जिले के मौसम का हाल

फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में हो सकती बारिश,

पटना: बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. पटना के साथ हीं बिहार में पछुआ हवा ने जहां कनकनी बढ़ा दी है वहीं 10 जिलों में अब बारिश की भी संभावना हैं.मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. रविवार की सुबह कनकनी से लोगों को खासी परेशानी हुई. बिहार में ठंड का प्रकोप इस साल काफी लंबा रहा. के साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. पिछले दो दिन में पछुआ हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक चली, जिसके प्रभाव राज्य के  न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई .

 मौसम विभाग के अनुसार  पर अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगा. इस कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड के साथ कनकनी का भी एहसास होगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम के बाद ठंड सता सकती है.  मकर संक्रांति से शुरू हुआ ठंड का दौर फरवरी के मध्य तक जारी रहा.  बीच-बीच में थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंड का असर बना रहा.

Diarch GO

वहीं पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में दर्ज की गयी. जहानाबाद जिले में चल रही पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है. यहां का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई.

बसंत पंचमी से ठीक पहले यानी 12-13 फरवरी को पटना, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल इसके अलावा दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार बिहार में अभी ठंड का अहसास होगा, तापमान में 2 से 3 डिग्री से. की गिरावट हो सकती है. 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में अधिक कमी आने वाले दिनों में देखने को मिलने वाली है. भागलपुर, नवादा, अररिया, डेहरी और कैमूर के न्यूनतम और किशनगंज, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पुपरी, भोजपुर, औरंगाबाद के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  10 शहरों का न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा. वहीं प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आ सकती ह.। अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा.