LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बदल रहा है बिहार को मौसम, दिन में गर्मी और रात में ठंड...

बदल रहा है बिहार को मौसम, दिन में गर्मी और रात में ठंड...

पटना: बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह सतत जारी है. पछुआ के कारण बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अब अधिकतम तापमान में धीरे धीरे वृद्धि के कारण दिन में गर्मी का अहसास और  रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड का अहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार पटना में न्यूनतम 14 से 17  डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. बुधवार को  को पटना समेत सूबे के 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो दूसरी ओर अधिकतम तापमान में सामान्य से नीचे रहा.

बुधवार को बिहार के अधिकतर जिलों में आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप निकली तो गुरुवार को भी दिन मे गर्मी का अहसास होगा. गुरुवार से दिन के साथ रात के भी तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है. वही मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक रात के समय में तेज हवा परेशानी बढ़ा सकती है.