LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

तीसरे चरण के मतदान से पहले मौसम हुआ सुहावना, बिहार के 18 जिलों में आंधी-पानी-ठनका के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

तीसरे चरण के मतदान से पहले मौसम हुआ सुहावना, बिहार के 18 जिल

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. सोमवार से पूरवा हवा के प्रवाह से तापमान का पारा लुढ़कने लगा है. पूर्वा हवा के चलने से सूबे के कई जिलों का मौसम सुहावना हो गया है.बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में 6 मई से मौसम करवट लिया है. मौसम विबाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में आज यानी मंगलवार को बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.  

सोमवार को तेज हवा चलने से सूबे के 19 जिलों के लोगों को मई महीने की चिलचिलाती  गर्मी से बहुत राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार  और बुधवार को मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सीतामणी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, अररिया और मधेपुरा में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

मैसम विभाग के अनुसार 7 मई से पटना समेत बिहार के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. विभाग के अनुसार सूबे में बिजली कड़कने और बरसात का ये दौर 4 से 5 दिनों तक रह सकता है.

तेज पूर्वा हवा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव से पहले मौसम सुहावना हो गया है.तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दिन मतदाताओं को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी.आज सूबे में पांच लोकसभा सीट झंझारपुर, सुपौल, खगड़िया,अररिया और मधेपुरा  में मतदान कुछ हीं देर में शुरु होगा.  मौसम विभाग के अनुसार मौसम वोटर्स का साथ देगा.

NSIT
Nsmch