LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

बिहार में मॉनसून का इंतजार खत्म, झमाझम बारिश तर होने लगे लोग, सीवान से किशनगंज तक बरसेंगे बदरा, कही राहत तो आफत बनी बरसात,आकाशीय बिजली गिरने की से 8 लोगों की मौत

बिहार में मॉनसून का इंतजार खत्म, झमाझम बारिश तर होने लगे लोग

पटना- बिहार में मॉनसून हफ्ते भर की देरी से पहुंचा . मॉनसून ने पूरे बिहार में आ गया है. सूबे के कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. कहीं कहीं फुहारें पड़ी , तो कहीं झमाझम बारिश हुई है. 

पटना में मॉनसून आने के बाद से ही गुरुवार को  गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने से कुच हद तक गर्मी से निजात मिली है. 27 जून से 3 जुलाई तक राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना भी है.मौसम विबाग के अनुसार  इस सप्ताह पटना का अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 

28 जून को पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में बारिश हो सकती है. 2 जुलाई तक इन जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. तो 30 जून को पूर्णिया और मधेपुरा जिलों में बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार सिवान, गोपालगंज,सारण, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch

बिहार में मॉनसून की बारिश कहीं राहत तो तो की जगह पर आफत बन कर बरसी है.  कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की से  8 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का आदेश दिया है. 

भागलपुर में दो, मुंगेर में दो,पूर्वी चंपारण में एक, पश्चिमी चंपारण में एक ,जमुई में एक और अररिया में एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है. सीएम ने  ने लोगों से बारिश के मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है. आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों को सावधान रहने की अपील की है.