LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म, आज जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म, आज जारी

पटना- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति शनिवार यानी आज 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा.बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज 01:30 बजे घोषित करेगा.  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर द्वारा 23 मार्च यानी आज अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा.12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

बता दें इस साल बीएसईबी इंटर परीक्षा के लिए कुल 13,04,352 छात्र शामिल हुए थे. बीएसईबी 2024 इंटर परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हुई थी और 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी.  बिहार बोर्ड ने 2 मार्च को बीएसईबी इंटर एमसीक्यू प्रकार के प्रश्नों की आंसर की जारी की थी और छात्रों को उनके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था. वर्ष 2024 बीएसईबी परीक्षा रिजल्ट के साथ छात्र स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं. बिहार बोर्ड परीक्षा स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, उत्तीर्ण प्रतिशत और योग्यता स्थिति का विवरण होगा. 

12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र बेसब्री से का इंतजार कर रहे हैं. बीएसईबी  आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. छात्र वेबसाइट के अलावा एसएमएस द्वारा अपने फोन पर भी रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं.