LATEST NEWS

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित हुआ प्रसव
  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों

  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने सीने पर कलश रखकर की मां दुर्गा की विशेष आराधना
  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने

  • Librarian recruitment exam
  • पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल

केके पाठक के आदेश का पालन करने वाली प्रभारी हेड मास्टर के साथ मारपीट, छेड़-छाड़ को लेकर पीड़िता ने थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी

केके पाठक के आदेश का पालन करने वाली प्रभारी हेड मास्टर के सा

NAWADA : नवादा में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का आदेश का पालन करना एक शिक्षिका को महंगा पड़ गया है। इसके बाद स्कूल में ही शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी गई है। यह पूरा मामला अकबरपुर प्रखंड के पंचगामा उत्क्रमित विद्यालय का है। जहां स्कूल में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निरंजू कुमारी ने लगाया है। नेमदरगंज थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के संतशरण सिंह, संजू सिंह, डेजी कुमारी और चंद्रभूषण सिंह पर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. 

आवेदन में प्रधानाध्यापिका ने कहा कि वह स्कूल पहुंचकर कार्यालय में अपना काम कर रही थी. इसी दौरान पूर्व प्रभारी संजू कुमारी ने कुछ लोगों को स्कूल बुलाया, वे लोग स्कूल पहुंचकर कागजों को इधर-उधर फेंक दिये. मना करने पर मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे. साथ ही डंडे से पिटाई की, जिसमें मेरा पैर टूट गया. बचाव के लिए जब अपने भाई संजय कुमार को बुलाया, तो उसके साथ भी मारपीट की की गयी. गयी. स्कूल आने वालों के हाथों में पिस्तौल भी थी। 

उन्होंने कहा कि लगभग 70 बच्चे का नाम जो लोग स्कूल नहीं आते थे उनका हटा दिया गया है और इसी की गुस्सा में आकर इन लोगों के द्वारा मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

REPORT - AMAN SINHA