LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

दूसरे जिलों के जेलों में शिफ्ट किेए जाएंगे बेउर जेल में बंद शातिर अपराधी, आगामी चुनाव को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक ने लिया फैसला

दूसरे जिलों के जेलों में शिफ्ट किेए जाएंगे बेउर जेल में बंद

PATNA : शहर में लगातार जेल में बंद अपराधियों के नाम से हो रही रंगदारी और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर के नगर पुलिस अधीक्षक ने बेउर जेल में बंद शातिर अपराधियों को दूसरे जिले के जेलों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है बेउर में बंद इन अपराधियों को शिफ्ट करने के लिए डीएम को पत्र लिखकर अनुमति की मांग की गई है। अनुमति मिलते ही उन्हें शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पहली सूची में बेउर जेल में बंद ऐसे 41 अपराधी हैं,  जिन्हें दूसरे जिले में शिफ्ट किया जाना है। उन्होंने इस बात को माना कि हाल के दिनों में जिस तरह से जेलों में बंद अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने की घटनाएं सामने आई है। उसके बाद उन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई। साथ ही आनेवाले चुनावऔर त्योहारों को भी ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया। 

बता दें कि दो दिन पहले ही दानापुर के एक ज्वेलरी कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने 19 साल के एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उस युवक ने बताया कि उसने रंगदारी बेउर जेल में बंद एक अपराधी के इशारे पर की थी।

REPORT - ANIL KUMAR