LATEST NEWS

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

  • Bhojpur teenager death
  • Bhojpur teenager death: भोजपुर में घर से निकले किशोर की मौत, बरामद हुआ शव, मचा कोहराम

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: SIR को लेकर BJP का कांग्रेस पर हमला, विशाल प्रशांत और जीवन कुमार ने कार्यकर्ताओं से

  • Ramayana film
  • Ramayana film: रामायण की स्क्रीनिंग में साई पल्लवी ने रावण पर क्या कहा? सोशल मीडिया पर चर्चा

हिमाचल सरकार पर सवाल! पहले बैच के अग्निवीर की मौत पर नहीं पहुंचा प्रशासन का कोई अधिकारी, पिता ने जताया दुख

हिमाचल सरकार पर सवाल! पहले बैच के अग्निवीर की मौत पर नहीं पह

पिछले महीने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शहीद होनेवाले अग्निवीरों के सम्मान को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उनकी ही पार्टी के शासनवाली सरकार के अधिकारियों पर अग्निवीर का सम्मान नहीं किया। यहां तक कि श्रद्धांजलि देने के लिए जिला प्रशासन का कोई अधिकारी तक नहीं पहुंचा। शहीद जवान के पिता ने इसको लेकर दुख भी जाहिर किया है।

पूरा मामला हिमाचल प्रदेश से जुड़ा है।जहां फिलहाल, कांग्रेस  की सरकार है। यहां हमीरपुर के रहनेवाले अग्निवीर निखिल डडवाल बुधवार शाम अखनूर के टांडा में मौत हो गई। सेना की तरफ से बताया गया कि उसने खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद गुरुवार दोपहर को निखिल का पार्थिव शरीर को उनके घर के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी अभी तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है। निखिल के पिता दिलेर को इस बात का मलाल है।

निखिल के पिता दिलेर का कहना है कि उनका बेटा खुद को गोली नहीं मार सकता। निखिल की मौत की खबर से घर पर मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन इस घटना के बाद बेहोशी की हालत में है

पहले बैच का अग्निवीर

निखिल पौने दो साल पहले अग्निवीर बना था और उसकी पहली तैनाती बीकानेर में हुई थी। तकरीबन 3 महीने निखिल को अखनूर में तैनात किया गया। अग्निवीर योजना के तहत वह पहले बैच का अग्निवीर था।

NSIT
Nsmch