LATEST NEWS

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

Bhojpur teenager death: भोजपुर में घर से निकले किशोर की मौत, बरामद हुआ शव, मचा कोहराम

Bhojpur teenager death: भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय मोहित कुमार का शव करहा से बरामद हुआ। किशोर मंगलवार शाम घर से निकला था। पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है।

Bhojpur teenager death

Bhojpur teenager death: भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर का शव करथ पंचायत के दुरूपुर गांव के पास दुरहर करहा से बरामद किया गया। मृतक की पहचान दुरूपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगु सिंह के बेटे मोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार शाम घर से निकला था मोहित

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे मोहित अपने पिता से बाहर घूमकर आने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। पूरी रात परिजन उसकी सलामती को लेकर परेशान रहे।

खेत की ओर गए किसानों ने देखा शव

बुधवार की अहले सुबह करथ गांव के कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर करहा में पड़े किशोर के शव पर पड़ी। शव देखकर किसानों ने शोर मचाया और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। जानकारी मिलने पर करथ के चौकीदार मौके पर पहुंचे। किशोर की पहचान होने के बाद तरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस और अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद पीरो के डीएसपी कन्हैया कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। डीएसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की जांच कर जल्द इसका खुलासा करने का प्रयास करेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा

मोहित की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगु सिंह, मां मांति देवी, बहन डॉली कुमारी और भाई रोहित कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर की मौत की खबर से पूरे दुरूपुर गांव में शोक का माहौल है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा