LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

बिना ड्राइवर के ही कई किलोमीटर दौड़ी पटना से जम्मू जा रही ट्रेन, रेल अधिकारियों में मचा हड़कंप

बिना ड्राइवर के ही कई किलोमीटर दौड़ी पटना से जम्मू जा रही ट्

PATNA: एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक बड़ा हादसा होते होते टल लगा है। दरअसल, मामला पंजाब का है। जहां लुधियाना के खन्ना में पटरी पर दौड़ रही अर्चना एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग हो गया और करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ता रहा। वहीं ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने शोर मचाया और ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ड्राइवर ने इंजन बंद कर दिया और इंजन को बोगियों से जोड़ा। इस दौरान बड़ा हादसा टला। 

गनीमत इतनी रही कि जिस ट्रैक पर बोगियां खड़ी थी, उस पर उस समय कोई दूसरी ट्रेन नहीं आई, नहीं तो हजारों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। बताया जा रहा है कि, ट्रेन में लगभग दो से ढाई हजार यात्री सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मू जा रही थी। वहीं सरहिंद जंक्शन पर गाड़ी का इंजन बदला गया। इसके बाद खन्ना में इंजन खुल गया और करीब तीन किलोमीटर तक अकेला ही दौड़ता रहा। यह हादसा आज सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ। ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने शोर मचा कर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही ड्राइवर ने इंजन बंद कर दिया। रेलवे अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया। ड्राइवर इंजन वापस लाया और फिर उसे ट्रेन से जोड़ा गया। इस हादसे से रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि बॉक्स और इंजन के बीच का क्लैंप टूट गया, जिससे इंजन अलग हो गया। रेलवे फिलहाल इसका जांच कर रहा है। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

इंजन खन्ना स्टेशन से काफी आगे निकल गया जबकि यात्रियों से भरे डिब्बे खन्ना से आगे समराला फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइनों पर खड़े रहे। ट्रेन कोच अटेंडेंट ने बताया कि ट्रेन अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मू जा रही थी। वहीं वक्त रहते रेल अधिकारियों ने मामले को संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। 

NSIT
Nsmch