LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

सर्दी का सितम! बिहार में कोहरे का सितम, ट्रेनें लेट, फ्लाइट पर भी असर…

सर्दी का सितम! बिहार में कोहरे का सितम, ट्रेनें लेट, फ्लाइट

पटना- में बुधवार को  धूप निकला तो लोगों को ठंड से राहत मिली.बिहार के अधिकतर जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई. विजिबिलिटी कम होने से रेल एवं विमान सेवा भी प्रभावित हो रही है. वहीं, राज्यभर में अभी कनकनी का अहसास हो रहा है. सूबे के 20 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है. मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में शुक्रवार से दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बारिश का अनुमान जताया है

वहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा. बिहार का औसत अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा. सूबे में फिलहाल पछुआ हवा का प्रवाह जारी है. साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पश्चिम यूपी और आसपास समुद्र तल से औसत 3.1 किमी ऊपर मौजूद है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा. साथ ही राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा राज्य के एक या दो स्थानों में छाए रहने का पूर्वानुमान है.'

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकतम और न्यूनतम पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर जा सकता है. इस दिन पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर समेत आसपास के कुछ जिलों में भी न्यूनतम पारे में हल्की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह के शुरुआती घंटों में हल्के कोहरे की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में 'कोल्ड डे' की स्थिति की संभावना भी जताई है. दिन के समय ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जबकि अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा रात के समय पूर्व की ओर बदल जाने की संभावना है. जैसा कि सर्दियों के दौरान पूर्वी हवाएं अपेक्षाकृत गर्म होती हैं, न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी उम्मीद है. बिहार में फिलहाल ठंड का प्रकोप बरकरार है. सुबह और शाम कनकनी लोगों को परेशान कर रही है.खास कर अहले सुबह लोगों को ठंड का तीखा अहसास हो रहा है. 13 जिलों में न्यूनतम तापमान बुधवार को 7 डिग्री के नीचे ही रह गया.

NSIT
Nsmch

कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से पटना आने वाली कई ट्रेनें लेट से चल रही हैं. घना कोहरा और खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी देखने को मिला. इसकी वजह से देश में कई जगहों पर या तो उड़ानों को रद्द कर दिया गया या फिर उन्हें डायवर्ट किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसारे 4 जनवरी को नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी. वहीं  पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार का निचला वायुमंडल पूर्वी हवा के संपर्क में रहेगा. इसके चलते स्थानीय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. बिहार के अधिसंख्य जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति रह सकती है. वहीं पटना सहित राज्य के 26 शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.कोहरे के चलते जहां दृश्यता काफी कम है, वहीं इसके चलते ट्रेन और हवाई यातायात पर असर पड़ा है.