LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

आज से शुरू होगी तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा TRE-3 परीक्षा , 27 जिलों के 404 केंद्रों पर होगा एग्जाम, सेंटर पर जाने से पहले जान लें दिशा-निर्देश

आज से शुरू होगी तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा TRE-3

पटना- तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा आज से शुरु होने जा रही हैं. 19 से 22 जुलाई तक तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा ली जायेगी. आज परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक है. 27 जिलों के 444 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है. आज यानी  19 जुलाई को 27 जिलों के 404 केंद्रों पर एकल पाली में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहले दिन शिक्षा विभाग के कक्षा छह से आठ में गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू विषयों में नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने की अवधि से एक घंटा पहले तक ही दी जाएगी. जबकि ढाई घंटे पहले से केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी.

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है. साथ ही स्वच्छ वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है.

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के निर्धारित समय के समाप्ति के समय और उसके बाद के समय का प्रवेश द्वार का वीडियोग्राफी कराने का निर्देश केंद्राधीक्षकों द्वारा दिया गया . परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में ई एडमिट कार्ड की कॉपी और एडमिट कार्ड में वर्णित पहचान पत्र दिखाने के पश्चात ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी . सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड की एक से ज्यादा प्रति लाना है .

NSIT
Nsmch

प्रथम तीन दिन एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक जबकि 22 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. 21 जलाई को शिक्षा विभाग के नौंवीं-10वीं कक्षा के शिक्षकों के साथ साथ विशेष विद्यालय अध्यापक के लिए सभी विषयों की परीक्षा और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के 6वी-10वीं वर्ग तक के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा ली जायेगी. 22 जुलाई को प्रथम पाली में 11वीं-12वीं के सभी विषयों की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के 6वी-10वीं वर्ग तक के कंप्यूटर और संगीत /कला विषय की परीक्षा होगी., 19 जुलाई को मध्य , 20 जुलाई को प्राथमिक, 21 जुलाई को माध्यमिक और 22 जुलाई को उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा होगी. 

परीक्षा के आयोजन को सभी केन्द्राधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है.