LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बहाली के लिए अहले सुबह दौड़ लगाने गया था किशोर, सड़क किनारे मिला संदिग्ध शव, इलाके में मचा हड़कंप

बहाली के लिए अहले सुबह दौड़ लगाने गया था किशोर, सड़क किनारे

JEHANABAD: जहानाबाद शहर से सटे सिकरिया गांव के पास एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी के बाद पहुंचे परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। बाद में सीडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची। जिसके बाद समझा बूझकर लोगों को हटाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

दरअसल, बेलदारी बीघा गांव का रहने वाला विपिन कुमार का बेटा सूरज कुमार हर दिन बहाली के लिए दौड़ लगाने सुबह-सुबह घर से निकलता था। शुक्रवार की सुबह भी 4:00 बजे वह अपने घर से निकला था। देर तक घर जब नहीं लौटा तो लोगों ने आसपास में ढूंढना शुरू किया। सड़क किनारे सूरज का शव देखकर लोग अवाक रह गए। 

Diarch GO

वहीं परिजनों का आरोप है कि धारदार हथियार से सूरज की हत्या की गई है। हालांकि जानकारी के बाद पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर निकलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा की मौत की वजह क्या है। इधर घटना को लेकर पास के दो गांव के बीच तनाव भी देखा गया।

घटना के पीछे की सच्चाई क्या है यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। हालांकि होनहार विद्यार्थी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch


जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट