LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सूरज बरपा रहा आग, बिहार में भीषण गर्मी से तपीश से लोगों का बुरा हाल, अब बरसेगी राहत की फुहार

सूरज बरपा रहा आग, बिहार में भीषण गर्मी से तपीश से लोगों का ब

पटना-  गर्मी ने लोगों की नींद हराम कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार रेगिस्तानी हवा ने लगातार पारा बढ़ाया. उत्तरप्रदेश और  इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है. मौसम विबाग के अनुसार अगले दो दिन में राज्य के अधिकांश हिस्सों खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना  हैं. 

वहीं बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवैया के कमजोर होने के कारण लगभग चार दिनों से मानसून प. बंगाल के इस्लामपुर से बिहार की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहा है. बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में कुछ एक जगहों पर प्री मानसून बारिश जारी रहने की संभावना है. 

बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, बांका, जमुई, मधुबनी, सीतामढ़ी, नवादा, किशनगंज, मधेपुरा, अररिया आदि जिलों में तेज हवा के साथ कुछ बारिश दर्ज की गयी है. यह स्थिति लगातार बने रहने के आसार हैं. दक्षिणी बिहार में कुछ एक जगहों पर धूल भरी आंधी चलने का भी पूर्वानुमान है.

गया में भीषण गर्मी से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं.  चिलचिलाती धूप व लू जैसी हवा के बहने से दिन भर लोग बेचैन रहने लगे हैं. 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में इस सप्ताह छिटपुट बदली छायी रह सकती है पर बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है. गर्मी कुछ इसी कदर कहर ढायेगी.

भाषण गर्मी से लोगों का पसीना छुट रहा है. लू और कड़ी धूप से बचने के लिए मौसम विभग सलाह दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवा हवा के कारण उत्तरी भागों में मौसम सामान्य बना रहेगा जबकि, पटना समेत दक्षिणी भागों में पछुआ का प्रवाह और आर्द्रता में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा.

गुरुवार को पुरवा हवा चलने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे. अगले आठ जून तक तापमान में वृद्धि होने के आसार है. बिहार  के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है.लू लगने से रोजाना लोग मर रहे हैं.