बिहार में सूरज ने तरेरी आंख, भभक रही गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल,मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

बिहार में सूरज ने तरेरी आंख, भभक रही गर्मी से लोगों का जीना

पटना-  बिहार में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है.  गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के 14 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है तो सूबे के  5 जिलों में लू को लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Diarch GO

मौसम विभाग ने पटना, बक्सर, भोजपुर, लखीसराय, शेखपुरा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया , बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और नवादा में  गर्मी को लेकर  रेड अलर्ट जारी किया है.

गोपालगंज, सीवान ,पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, और छपरा में गर्म दिन रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में  हल्की बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch

 सोमवार को पटना सहित बिहार के 20 जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे. बिहार  का सबसे गर्म जिला बक्सर रहा जहां का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा.  

बिहार में मानसून के आने की संभावित तारीख 15 जून बताई जा रही है. उसके पहले प्री-मानसून बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मौसम कमजोर स्थिति में है इसलिए अगले सप्ताह में बिहार में इसका असर नहीं दिखेगा. 15 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी .