LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

यह हो गई हो हालत, यहां अपराधियों ने दे डाली पुलिस को ही धमकी, वीडियो वायरल

यह हो गई हो हालत, यहां अपराधियों ने दे डाली पुलिस को ही धमकी

PATNA : बिहार मेंअपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि पुलिस को ही धमकी देने लगे हैं। मामला हुलासगंज थाना क्षेत्र का है जहां अपराधी द्वारा पुलिस को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है।  

चोरी और सीनाजोरी के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है जिसमें हुलासगंज थाना अंतर्गत कटौली नहर पर पुलिस पिकेट बनाये जाने पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को वRडियो में धमकी दे रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो के संबंध में अवर निरीक्षक अशोक मांझी ने बताया कि इस युवक की पहचान हो गई है तथा इस संबंध में मामला भी सोमवार को दर्ज़ हो गया है। 

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान कटौली निवासी नमन कुमार पिता सत्येन्द्र प्रसाद के रूप में की गई है। अपराधी किस्म के युवक मुख्य रूप से वाहन चोरी एवं शराब का धंधा करता है। पुलिस ने बताया  कि बहुत जल्द ही धमकी देने वाला सलाखों के पीछे होगा।

रिपोर्ट - रितेश कुमार