LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

पटना के 'श्री श्याम सिटी' टाउनशिप की हकीकत ! 100 बीघे का प्रोजेक्ट..ग्राहकों को लुभाने के लिए जमकर प्रचार-प्रसार, फिर भी RERA का निबंधन नहीं, है न आश्चर्यजनक ?

पटना के 'श्री श्याम सिटी' टाउनशिप की हकीकत ! 100 बीघे का प्र

PATNA:  रेरा आने के बाद से अगर आप टाउनशिप बसा रहे या फिर आठ फ्लैट से ऊपर का अपार्टमेंट बना रहे हैं तो निबंधन लेना जरूरी है. अगर निबंधन नहीं लेते हैं तो वह प्रोजेक्ट गैरकानूनी है. गैर निबंधित प्रोजेक्ट में फ्लैट-प्लॉट की बिक्री को लेकर प्रचार-प्रसार भी नहीं किया जा सकता. अगर करते हैं तो वह भी गलत है. रेरा आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. लेकिन पटना और आसपास के इलाकों में कई ऐसे प्रोजेक्ट पर काम हो रहा जो रेरा से निबंधित नहीं है, फिर भी उस काम किया जा रहा. ग्राहकों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं. सोशळ मीडिया पर जमकर प्रचार किया जा रहा है. कीमत में छूट की बात कही जा रही है. 

100 बीघा में श्री श्याम सिटी ....फिर भी रेरा निबंधन नहीं 

पटना से सटे संपतचक इलाके में 105 बीघे जमीन पर टाउनशिप बसाया जा रहा है. नाम रखा गया है श्री श्याम सिटी. इस प्रोजेक्ट में प्लॉट की बिक्री को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के प्रचार-प्रसार किये जा रहे हैं. ग्राहकों को लुभाने के लिए 10 फीसदी से लेकर 15 फीसदी तक छूट देने की बात कही गई है. टाउनशिप की क्या खासियत है इस बारे में भी विस्तार से बताया गया है. टाउनशिप की प्लॉट बिक्री को लेकर हर कोशिश की गई है, लेकिन रेरा निबंधन का कोई जिक्र नहीं है. रेरा का यह भी प्रावधान है कि अगर किसी प्रोजेक्ट का प्रचार-प्रसार किया जाता है तो उस पर निबंधन संख्या का उल्लेख जरूरी है. अगर श्री श्याम सिटी निबंधित तो फिर रेरा निबंधन दर्ज करना जरूरी है. अगर निबंधन नहीं लिया है तो प्रचार करना गलत है. 

Diarch GO

टाउनशिप के प्रतिनिधि का गजब का तर्क 

पटना के संपतचक इलाके में 100 बीघे से अधिक जमीन पर श्री श्याम सिटी टाउनशिप का निबंधन है, इस बारे में बिहार रेरा को भी जानकारी नहीं है.रेरा में इस प्रोजेक्ट का कोई उल्लेख नहीं है. यानि प्रोजेक्ट रेरा से निबंधित नहीं है. इस संबंध में हमने प्रचार वाले बैनर-पोस्टर पर दिए फोन नंबर पर संपर्क किया. श्री श्याम सिटी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि ने बताया कि इस टाउनशिप के लिए रेरा निबंधन की आवश्यकता नहीं है. क्यों कि किसी कंपनी के द्वारा यह टाउनशिप नहीं बसाया जा रहा. अगर कंपनी के द्वारा यह प्रोजेक्ट बसाया जाता, उसके लिए निबंधन जरूरी है. श्री श्याम सिटी प्रोजेक्ट खास एक व्यक्ति के द्वारा लाया गया है. इसलिए रेरा निबंधन नहीं लिया गया.