LATEST NEWS

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

गिद्धौर के पंच मंदिर में बीपीएससी टीचर की कराई गई पकडौआ शादी, वर्षो से प्रेमी प्रेमिका थे मुकेश और पूर्णिमा, स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से करा दी पकड़ौआ शादी

गिद्धौर के पंच मंदिर में बीपीएससी टीचर की कराई गई पकडौआ शादी

जमुई:    कोर्ट ने भले हीं पकडौवा विवाह को अवैध घोषित करदिया हो लेकिन बिहार में इसका सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. जमुई जिले में  बुधवार की रात्रि गिद्धौर के ऐतिहासिक पंच शिव मंदिर के प्रांगण में एक बीपीएससी टीचर की शादी हुई है. लड़की पक्ष  ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महीनो पहले से शादी की बात से इनकार कर रहे बीपीएससी से बहाल टीचर का पकड़ौवा विवाह संपन्न करवा दिया. इस विवाह को देखने के लिए गिद्धौर बाजार के सैंकड़ो लोगो की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई. जिसका वीडियो भी सोशल साइट  बड़ी तेजी से वायरल है.

  जमुई जिले के चकाई प्रखंड के बामदह के वेलदारी गांव निवासी सत्यनारायण वर्मा के पुत्र मुकेश कुमार वर्मा की शादी चकाई प्रखंड अंतर्गत बामदह से ही सटे केंदुआडीह गांव निवासी पूर्णिमा कुमारी उर्फ सपना से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दो वर्ष पूर्व तय हुई थी. दोनो एक दूसरे से बीते वर्ष 2015 से ही प्रेम करते थे. जिसके बाद दोनो के घर वालो ने इनकी शादी तय कर दी थी. शादी तय होने के बाद मुकेश और पूर्णिमा दोनो एक दूसरे से घंटो बाते करने लगे थे.दोनो ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली.इस दौरान दोनो का चकाई बाजार और देवघर आना जाना सहित भेंट मुलाकात का सिलसिला जारी रहा. इसी बीच मुकेश ने बीते वर्ष शिक्षक बहाली के लिए बीपीएससी का एक्जाम क्लेयर कर शिक्षक के पद पर चयनित हो गया और  ट्रेनिंग उपरांत पिछले छह महीने से गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय  बनझुलिया में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत था.

Diarch GO

पूर्णिमा ने बताया की शादी लगने के एक वर्ष  तक मेरे और मुकेश के बीच में सब कुछ ठीक ठाक था. जब से मुकेश ने बीपीएससी का एग्जाम क्लियर कर शिक्षक के पद चयनित हुआ है तब से इसका रवैया मेरे प्रति बदल गया. पिछले पांच महीनो से न मेरा फोन उठा रहा था न ही मुझसे कोई जान पहचान रखना चाह रहा था. जिससे मेरे घर वाले परेशान होने लगे।जबकि कई बार गांव में भी पंचायत बुलाई गई और मुकेश और उसके परिजनों को बहुत समझाया गया था.लेकिन मुकेश बात मानने को तैयार नहीं था.

 वह शादी तोड़ने की जिद पर अड़ा था,  जिसके बाद मेरे द्वारा अपने घरवालों की मदद से बुधवार की रात्रि गिद्धौर बाजार के दो नंबर रोड में किराए के मकान पर रह रहे मुकेश को निकाला गया और एतिहासिक पंच शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उससे शादी कर ली गई. बहरहाल इस शादी से दुल्हन काफी खुश है.

NSIT
Nsmch