LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में सावन का महीना सूखा, जुलाई में भी पस्त हो रहा मानसून, कहीं उमस तो कहीं बरसेगा सावन...

बिहार में सावन का महीना सूखा, जुलाई में भी पस्त हो रहा मानसू

पटना: मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों में कोई खास मौसमी परिवर्तन नहीं होने वाला है. उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने ये साफ कर दिया है कि बिहार के लिए मॉनसून 2024 भी पिछले दो साल की तरह ही बेरुखी दिखाने वाला है.बादलों की बेरुखी से बिहार में  फसलें बर्बाद हो रही है. अब धरतीपुत्रों को सावन की बेरुखी ने उदास कर दिया है. सावन भी सूखा बीत रहा है. 

 हालांकि इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए गुड न्यूज भी दी है. सावन महीने में भी बिहार में बादल केवल उमड़ घुमड़ कर चले जा रहे हैं. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब बिहार में मानसून मेहरबान होने वाला है. पटना में तेज धूप कभी लोगों को झुलसा रही है तो कभी बारिस की फुहारें भिंगा रही है.  लोग उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं. तो कभी झमाझम बारिश  से कुछ समय के लिए लोगों तर कर रही है.   इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण में बादल बरसेंगे तो 30 जुलाई को सारण, सिवान, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में बारिश हो सकती है. 

तो  वहीं 31 जुलाई  को सिवान, सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, अरवल और औरंगाबाद में झमाझम बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को  भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, भागलपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से निकलने वाला एक टर्फ लाइन उत्तर बिहार होकर आने की संभावना है. अगर यह एक्टिव होता है तो बिहार के लिए राहत की खबर होगी और झमाझम बारिश की संभावना बढ़ेगी.