LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने शिक्षक का किया अपहरण, एक घंटे में पुलिस ने किया सकुशल बरामद, डायल 112 का ड्राइवर सहित पांच किडनैपर भी धराए

स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने शिक्षक का किया अपहरण, एक घंटे मे

JAHANABAD : खबर जहानाबाद सदर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने एक शिक्षक का अपहरण कर लिया। इससे पहले कि अपहरणकर्ता शिक्षक को किसी सुरक्षित ठिकाने पर लेकर पहुंचते, पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए न सिर्फ शिक्षक को सकुशल बचाया,  बल्कि पांच किडनैपरों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किडनैपरों में एक आरोपित डायल 112 पुलिस वैन का चालक बताया गया है। अपहृत शिक्षक धमेंद्र कुमार गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तकियापुर के निवासी हैं, जो जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र स्थित किनारी मध्य विद्यालय में तैनात हैं। अपहृत शिक्षक और सभी आरोपित गया जिले के निवासी हैं। 

पुलिस के अनुसार रोज की तरह शिक्षक बुधवार को भी गया से जहानाबाद पहुंचे, ट्रेन से उतरकर अपने स्कूल किनारी के लिए ऑटो से निकले, एसएन कालेज के समीप पहले से घात लगाए अपहरण कर्ताओं ने उन्हें जबरदस्ती ऑटो से उतार कर मारपीट करते हुए अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बिठाकर भाग निकले। चहल-पहल वाले इलाके में दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से सनसनी फैल गई।

इलाके को तत्काल किया सील

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले की सभी सीमा को सील कर गाड़ियों की तलाशी ली जाने लगी, इसी क्रम में गौरक्षणी मोहल्ले के समीप स्कार्पियो गाड़ी से पांच अपहरणकर्ताओं को दबोचते हुए शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में गया जिला के कोतवाली थाना के डायल 112 पुलिस वैन का ड्राइवर नीरज कुमार के अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र के ही गणेश कुमार, रिपेंदर कुमार,विनोद कुमार,मधु कुमार शामिल हैं। नीरज कुमार गया के गुरारु का रहने वाला है। 

जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़ा है मामला

शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर मेरा अपहरण किया गया था, पुलिस की तत्परता से मेरी जान बच गयी। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल जाने के क्रम में किनारी मध्य विद्यालय के शिक्षक को स्कार्पियो सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। 

NSIT
Nsmch