LATEST NEWS

  • Patna Electricity News
  • Patna Electricity News: अब बिजली चोरों की खैर नहीं, पकड़ने के लिए अधिकारियों ने बनाया ये प्लान

  • Vaishali Murder
  • Bihar Crime:सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर

  • Patna Horror Man
  • Patna Crime: बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग, पटना में दिल

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव में मतदान का नया रिकॉर्ड : पटना स्नातक में सबसे ज्यादा वोटिंग, तिरहुत में सबसे

  • Fake Voters Detained
  • Patna News:शिक्षक-स्नातक चुनाव के दौरान 3 फर्जी वोटर धराए, पुलिस कर रही पूछताछ

घर में घुसकर दंपती को बनाया बंधक, 12 लाख कैश सहित लाखों के गहने लेकर फरार हुए बदमाश

घर में घुसकर दंपती को बनाया बंधक, 12 लाख कैश सहित लाखों के ग

MADHUBANI : लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार में लूट और हत्या की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। न सिर्फ राजधानी पटना, बल्कि प्रदेश के दूसरे जिलों में भी अपराधिक घटनाएं बढ़ी है। मधुबनी जिले में भी बीती रात डकैती की  बड़ी वारदात हुई है। यहां बदमाशों ने एक दंपती को बंधक बना लिया और फिर आराम से 25 लाख की लूट कर मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है। एक व्यवसाई के घर बीती रात दर्जनों की संख्या में आये अपराधी ने डकैती की अंजाम दिया है. पीड़ित कारोबारी विनोद कुमार पजियार ने बताया कि देर रात 11 बजे के आसपास कुछ लोग मैन गेट खटखटाने लगे। जिसे से नींद खुल गई और हमने बाहर निकाल कर इधर उधर देखा। वहीं, जब मैन गेट खोलकर बाहर देखने निकले तो 10-12 लोग अंदर घुसते हुए मारपीट करने लगे। बाद में अपराधियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को बन्दुक की नोक पर बंधक बना लिया।

12 लाख कैश सहित साथ ले गए लाखों के गहने

 पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने बंधक बनाकर सभी घर की तलाशी लेने लगे, जिसमें घर में रखा हुआ 12 लाख रुपया नगद और घर के सारे जेवर लेकर फरार हो गए। 

इधर सूचना पर भैरवस्थान थाना पुलिस तत्काल पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. करीब 25 लाख की लूट की घटना हुई है। वहीं झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर खुद मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

NSIT
Nsmch