LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बिहार MLC चुनाव में मतदान का नया रिकॉर्ड : पटना स्नातक में सबसे ज्यादा वोटिंग, तिरहुत में सबसे कम; देखें पूरा आंकड़ा

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना सीट मतदान के मामले में सबसे आगे रही। यहां 57.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 48.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Bihar MLC Election 2026
Bihar MLC Election 2026 - फोटो : news4nation

Bihar MLC Election :  बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग की ओर से जारी अंतिम मतदान प्रतिशत के अनुसार, चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 53.42 प्रतिशत, जबकि चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 82.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आंकड़ों से स्पष्ट है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं ने अधिक उत्साह दिखाया।

पटना स्नातक सीट पर सबसे अधिक मतदान

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना सीट मतदान के मामले में सबसे आगे रही। यहां 57.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 48.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अन्य स्नातक सीटों की बात करें तो दरभंगा और कोसी निर्वाचन क्षेत्रों में 54.73-54.73 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत के मामले में पटना पहले, दरभंगा और कोसी संयुक्त रूप से दूसरे तथा तिरहुत तीसरे स्थान पर रहा।

सारण शिक्षक सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण सीट पर सर्वाधिक 89.05 प्रतिशत मतदान हुआ। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 85.87 प्रतिशत और तिरहुत में 82.99 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 74.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चारों सीटों पर मतदान प्रतिशत 74 प्रतिशत से अधिक रहा। सारण में करीब 90 प्रतिशत मतदान दर्ज होना इस चुनाव की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

अब मतगणना पर टिकी निगाहें

मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद है। आठ सीटों पर हुए इस चुनाव में राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। मतगणना के दिन परिणाम सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन उम्मीदवारों को विधान परिषद पहुंचने का मौका मिलता है। मतों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी। चूकी यह चुनाव मतपत्रों से हुआ है और इसमें मतदाता अलग अलग वरीयता क्रम में वोट देते हैं ऐसे में मतों की गिनती 24 घंटे से अधिक समय तक चल सकती है। इससे चुनाव परिणाम की अंतिम घोषणा 28 अक्टूबर को होने की संभावना है। 

NSIT
Nsmch

मत प्रतिशत एक नजर में:

- स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदान: 53.42%

- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदान: 82.85%

- स्नातक सीटों में सर्वाधिक मतदान: पटना — 57.56%

- स्नातक सीटों में सबसे कम मतदान: तिरहुत — 48.51%

- शिक्षक सीटों में सर्वाधिक मतदान: सारण — 89.05%

- शिक्षक सीटों में सबसे कम मतदान: पटना — 74.75%

नरोत्तम की रिपोर्ट