LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आसमानी आग से इन जिलों को मिलेगी राहत, होगी झमाझम...

बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी

पटना - बिहार में गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं. गर्म हवा और लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. बिहार की राजधानी पटना में फिर भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. वहीं मौसम विभाग ने राहत देने वाली सूचना देते हुए बताया है कि 19 मई को सूबे के कुछ जिलों में में बारिश की संभावनाएं हैं.

बिहार में गर्मी से आने वाले दिनों में लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई प्रमुख शहरों में तापमान बढ़ने वाला है. हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आने वाले दिनो में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. अगले 5 दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

हालाकि विभाग का कहना है कि 19 मई से लोगों को  भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र व दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी की ओर होने के कारण 19-23 मई तक पटना समेत जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार है. मौसम में बदलाव आने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी और  लू से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.

पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली में हल्की बारिश हो सकती है.

NSIT
Nsmch

मई महीने में आसमान से बरस रही आग ने लोगों की हालत खराब कर दी है. शुक्रवार को सूबे का अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया. चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को फिर परेशान करना शुरु कर दिया है. भारतीय मौसम  विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली में गर्मी से लोगों का पसीना छुटेगा. इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर के समय में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।इस दौरान बच्चे और बुजुर्गो को घर में रहने की सलाह दी गई है.