LATEST NEWS

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित आफाक अहमद आगे, जदयू के आनंद पुष्कर पीछे
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित आफाक अहमद आगे, जदयू के आनंद पुष्कर पीछे

  • जनशताब्दी एक्सप्रेस गायब हुए जन सुराज के डिजिटल मीडिया मैनेजर की मिली लाश, हत्या या दुर्घटना के बीच उलझा मामला
  • जनशताब्दी एक्सप्रेस गायब हुए जन सुराज के डिजिटल मीडिया मैनेजर की मिली लाश, हत्या या दुर्घटना के बीच

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी महंत विवाद पर याचिका दायर, डीएम को अस्थायी ट्रस्टी बनाने के आदेश को दी गयी चुनौती
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी महंत विवाद पर याचिका दायर, डीएम को अस्थायी

  • Tirhut Teachers MLC Election
  • तिरहुत शिक्षक सीट पर संजय सिंह पिछड़े, भाजपा के नरेंद्र सिंह ने बनाई बढ़त, जानिए 8 सीटों पर

  • 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त
  • 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त

1 जून को लोकसभा 2024 चुनावी रण का अंतिम पड़ाव, 8 राज्यों के 58 सीटों पर कल होगा मतदान , पीएम मोदी की प्रतिष्ठा दांव पर

1 जून को लोकसभा 2024 चुनावी रण का अंतिम पड़ाव, 8 राज्यों के

पटना- एक जून को लोकसभा 2024 के  सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग  होगी. इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश,  हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों की हार-जीत का फैसला अंतिम चरण के चुनाव में ही होना है.

सभी सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा. चार जून को चुनाव परिणाम का की घोषणा होगी.

इस चरण में 904 प्रत्याशी मैदान में हैं. कुल उम्मीदवारों में से 134 बिहार से, 144 उत्तर प्रदेश से, 66 ओडिशा से, 52 झारखंड से, 328 पंजाब से, 37 हिमाचल प्रदेश से और चार चंडीगढ़ से हैं.सातवें और अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, मीसा भारती, रामकृपाल यादव,पवन सिंह,उपेंद्र कुशवाहा, कंगना रनौत, रवि किशन, अनुराग ठाकुर, अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, मनीष तिवारी, और हरसिमरत कौर बादल आदि शामिल हैं.

सातवें चरण में बिहार के  आरा, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, सासाराम  लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. 

NSIT
Nsmch

उत्तर प्रदेश के  वाराणसी, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, गाजीपुर, बलिया, सलेमपुर, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. 

झारखंड के  दुमका, गोड्डा, राजमहल लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. 

पंजाब की बात करें तो यहां  गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (एससी), होशियारपुर (एससी), आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (एससी), फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. 

पश्चिम बंगाल में  बारासात, बशीरहाट, डायमंड हार्बर, दमदम, जयनगर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, मथुरापुर लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. 

चंडीगढ़ में  चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगा. 

हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. 

ओडिशा के बालासोर, भद्रक, जाजपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. 

पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. पीएम मोदी ने 2014 और 2019 में वाराणसी सीट से जीत हासिल की है और अब वे अपने तीसरे कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में हैं. कल यानी 1 जून को उनके भाग्य का फैसला जनता करेगी.

राजद ने बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती को मैदान में उतारा है.  साल 2014 में भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था. 2019 में भारती ने सीट से जीतने का एक और प्रयास किया, हालांकि, राम कृपाल यादव ने उन्हें फिर से हरा दिया. इस बीच, राम कृपाल यादव इस सीट से हैट्रिक की उम्मीद कर रहे हैं. मीसा और रामकृपाल के भविष्य का फैसला जनता 1 जून को करेगी.

भोजपुरी गायक पवन सिंह ने बीजेपी ने आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजा राम सिंह कुशवाहा मैदान में है. इनके भी भाग्य का फैसला भी 1 जून को जनता करेंगे.

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है. रनौत दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. मंडी वीरभद्र के परिवार का गढ़ है और इस सीट पर वर्तमान में उनकी विधवा प्रतिभा देवी सिंह काबिज हैं. कल उनके बा भाग्य का फैसला होगा.